करीबी दोस्त ने किया नजरअंदाज इसलिए पेट लवर ने लगाई थी फांसी


करीबी दोस्त के नजर अंदाज करने से परेशान होकर पेट लवर वर्षा जोशी ने फांसी लगाकर जान दी थी। दो महीने चली जांच के बाद अयोध्या नगर पुलिस ने ट्रैवल्स कारोबारी के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।


अयोध्या नगर निवासी 29 वर्षीय वर्षा जोशी ने बीती 15 अक्टूबर को फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस को कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला, लेकिन वर्षा के मोबाइल फोन में घटना से पहले रात 1:47 बजे तक चैटिंग मिली थी। उसने ये चैटिंग अपने करीबी दोस्त आशुतोष पचौरी के साथ की थी। दोनों एक-दूसरे को करीब चार साल से जानते थे। टीआई महेंद्र कुल्हारा के मुताबिक आशुतोष से वर्षा शादी करना चाहती थी, लेकिन तीन महीने से आशुतोष उसे नजरअंदाज कर शादी करने की बात भी लगातार टाल रहा था। न मैसेज का जवाब देता था और न ही कॉल रिसीव कर रहा था। इससे परेशान होकर वर्षा ने फांसी लगा ली थी।